गुमला, फरवरी 11 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी अमित बरवा व नवनीत उरांव की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दो छात्र रोशन टोप्पो व असीम लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गये। दर्दनाक सड़क हादसा बुधवार की शाम विशुनपुर के करमटोली गांव के समीप घटित हुई। जिसमें एक ही बाइक पर होकर परीक्षा के बाद घर लौट रहे दो छात्रों की मौत हो गयी। मृतक छात्र अमित बरवा अंकुरी ढाढटोली व नवनीत उरांव हर्राटोली का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक अमित बरवा व रोशन टोप्पो का परीक्षा केंद्र टाना भगत आवासीय बालिका हाईस्कूल चापाटोली और नवनीत उरांव व असीम लकड़ा को परीक्षा सेंटर एसएस हाईस्कूल विशुनपुर में था। परीक्षा खत्म होने के बाद चारों छात्र एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में करमटोली गांव के समीप मोड़ में बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.