पटना, फरवरी 18 -- बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दसवीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है। राज्य भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं दी जा रही है। इस बीच पटना के मसौढ़ी में मैट्रिक परीक्षा छूटने पर मंगलवार को छात्रा कोमल कुमारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना पटना-गया खंड पर तारेगना स्टेशन व छोटकी मसौढ़ी हॉल्ट के बीच महराजचक गांव की है। कोमल मसौढ़ी के खरजावां गांव के मंटू यादव की पुत्री थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सड़क जाम के कारण कोमल बरनी स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर कुछ बिलंब से पहुंची थी। इसके कारण उसे परीक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह घर लौटने बाद खूब रो रही थी। परिजनों ने उसे समझाया। इसके बाद परिवार के लोग अपने कार्य में लग गये। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.