गुमला, जनवरी 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित जनता उच्च विद्यालय नवाडीह में मैट्रिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के फादर ब्यातुष किंडो ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा के बाद उनके जीवन में भविष्य का एक नया द्वार खुलेगा। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्य और सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से प्रयास करने की अपील की।फादर किंडो ने कहा कि विद्यालय में एक वर्ष के दौरान किए गए अध्ययन का परिणाम ही परीक्षा में दिखाई देगा, इसलिए सभी विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और विद्यालय का नाम रोशन करें।विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। गीत, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.