सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। कला-संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मानिक चौक पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-09 में सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् राम बाबू सिंह वनगांव ने व संचालन गीतकार गीतेश ने किया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर आठवां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र पवन कुमार को संस्था की ओर से अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, पुष्प गुच्छ तथा 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पिता शिवेश पंडित एवं माता सुनीता देवी को भी अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।संस्था के सदस्यों ने पवन की प्रतिभा की सराहना करते हुए आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। संस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.