भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य का समापन शुक्रवार को हुआ। दो मार्च से शुरू मैट्रिक की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक चली। मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य एसएस बालिका इंटर नाथनगर, एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट, मोक्षदा इंटर स्कूल, जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला और सीएमएस हाई स्कूल केंद्र पर पूरा हुआ। मैट्रिक मूल्यांकन केंद्र एसएम बालिका इंटर स्कूल मिरजानहाट के केंद्राधीक्षक गुलाम मुर्तजा ने बताया कि उनके केंद्र पर 150 परीक्षकों ने मिलकर 33 हजार कॉपियों की जांच की। मूल्यांकन कार्य के अंतिम दिन शेष बची कॉपियों की जांच की गई। वहीं सभी कॉपियों में मिले प्राप्तांक को बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर एंट्री कर दी गई है।केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा समिति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.