भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य दो से 13 मार्च तक चलेगा। जिले के छह मूल्यांकन केंद्र पर सोमवार से मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई। नगर निगम क्षेत्र के एसएस बालिका इंटर स्कूल नाथनगर, जिला स्कूल, एसएम बालिका उच्च विद्यालय मिरजानहाट समेत अन्य केंद्रों पर कॉपी जांच हो रही है। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक कॉपियों की जांच चल रही है। मूल्यांकन कार्य के लिए करीब दो हजार परीक्षकों को लगाया गया है। सभी परीक्षक मिलकर करीब तीन लाख 42 हजार कॉपियों की जांच करेंगे। हर केंद्र पर 55 से 60 हजार कॉपियों को जांच के लिए भेजा गया है। इधर, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच छह अन्य केंद्रों पर चल रही है। 27 फरवरी से शुरू हुआ इंटर मूल्यांकन 10 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.