मोतिहारी, जनवरी 20 -- कल्याणपुर, निसं। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दरमाहा के 71 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक की लापरवाही से मैट्रिक की परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिलने से उनका भविष्य अधर में पहुंच गया है। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक के लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि जब हमने रजिस्ट्रेशन कराया सभी प्रकार के फीस जमा कराया तो मैट्रिक का प्रवेश पत्र क्यों नहीं आया। यह गलती हमारी नहीं है यह विद्यालय प्रबंधन की है। मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय से 127 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 71 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं मिला। जबकि प्रधानाध्यापक द्वारा मांगी गई फीस सभी छात्र जमा कर चुके हैं। छात्र-छात्राओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.