हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के 61 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा छठे दिन भी कदाचार मुक्त, ली गई। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। मैट्रिक परीक्षा में मुख्य विषयों की परीक्षा अब समाप्त हो गई है। मैट्रिक परीक्षा में दो दिन शेष बच गए हैं। परीक्षा निर्बाध रूप से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित की जा रही है। सोमवार को दोनों पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। एक दिन रविवार की छुट्टी के बाद संचालित परीक्षा में हालांकि किसी भी केंद्र से शिकायत का मामला तो नहीं आया, लेकिन अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को जिले के कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर 91...