मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से हुई। बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी तो सीबीएसई 10वीं के छात्रों को उर्दू के आसान सवालों ने बड़ी राहत दी। एलएस कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र निर्भय कुमार और मो. इरफान ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ सवाल आये थे। सब्जेक्टिव सवाल भी पूछे गये थे। सभी सवाल आसान थे। सोमवार को मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र खुशी से झूमते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे थे। सीबीएसई 10वीं में उर्दू विषय की परीक्षा थी। जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने बताया कि उर्दू में आसान सवाल आये थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंच गये थे। मुख्य विषय की अंतिम परीक्षा होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.