जमुई, फरवरी 17 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि जिले में आज से आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा की विभागीय व प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मैट्रिक की परीक्षा के लिए जिले में 36 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें लड़कों के लिए 19 केन्द्र, जबकि लड़कियों के लिए 17 केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों पर 27166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। । इस साल 13368 लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगी, जबकि लड़कों की संख्या 13798 ही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी जूता मोजा पहनकर केन्द्र के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। परीक्षार्थियों को जूता मोजा की जगह चप्पल पहनकर परीक्षा देने जाना होगा। इस साल एक्जामिनेशन एप से सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की सीधी नजर रहेगी। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर मॉडल केंद्र बनाए गए हैं। जिन स्कूलों को मॉडल परीक्षा केन्द्र बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.