मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा छठे दिन सोमवार को जिले में बनाएं गए सभी 22 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें कुल 19405 परीक्षार्थियों में से कुल 18850 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 555 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चौकस नजर आया। सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई थी, ताकि परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाया जा सके। परीक्षा केन्द्रों के बाहर भी निगरानी बढ़ाई गई थी और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। आज व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.