घाटशिला, अप्रैल 29 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के मैट्रिक टॉपर और तारामणि स्मारक उच्च विद्यालय काड़ाडुबा की छात्रा कोयल रानी साव को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने मंगलवार को सम्मानित किया। काड़ाडुबा निवासी उत्तम साव एवं रूपा साव की पुत्री कोयल रानी साव ने मैट्रिक परीक्षा मे 485 अंक लाकर 97% अंको के साथ प्रखंड मे प्रथम व जिला स्तर पर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कोयल रानी साव को घर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोयल ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विगत वर्षों मे तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन रहा है। विद्यालय मे बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए पहल की जा रही है। इस सम्बन्ध मे 29 अप्रैल को होने वाली जिला परिषद की सामान्य बैठक मे विभागीय पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.