जमशेदपुर, दिसम्बर 9 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले साल होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए क्रमश: 67 और 34 परीक्षा केन्द्र बनाने का प्रस्ताव है। धालभूम अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा के 44 जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के 22 और घाटशिला अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा के 23 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के 12 प्रस्तावित हैं। माध्यमिक परीक्षा में 30,029 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24,091 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में परीक्षा केंद्रों तथा मूल्यांकन केंद्रों के चयन पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.