गढ़वा, फरवरी 3 -- केतार। लोहिया समता उच्च विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को जैक द्वारा आयोजित वोकेशनल विषय की परीक्षा में स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय परसोडीह के मैट्रिक कुल 144 छात्रों में 143 छात्र शामिल हुए। एक छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहा। वहीं इंटर की परीक्षा में कुल 45 छात्र शामिल हुए। जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक मिथिलेश कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वोकेशनल विषय की परीक्षा में सिर्फ स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय परसोडीह के मैट्रिक और इंटर के छात्र परीक्षा में शामिल थे। मौके पर केंद्र उपाधीक्षक जवाहर दुबे, सतीश कुमार वैद्य, सोनू सिंह, ब्रजेश सिंह, गौतम पाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित...