मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी,निप्र। मैट्रिक व इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिलाजुला भाव : मैट्रिक के विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा में प्रथम पाली में विज्ञान व द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई । परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव दिख रहा था। परीक्षा देकर निकले आकाश कुमार, सोनाली, मनोहर ने बताया कि विज्ञान के कुछ प्रश्न मुश्किल थे। यह भी पढ़ें- कम्पार्टमेन्टल सह विशेष परीक्षा में 120 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित उनका जवाब देने में परेशानी हुई। इसी प्रकार, संजीव व आदित्य ने भी विज्ञान के कुछ ...