मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले पूर्ववर्ती नियमित छात्र-छात्राओं का इंटरनल एसेसमेंट और प्रैक्टिकल का अंक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीईओ कार्यालय को भेज दिया है। मैट्रिक के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी को खत्म हो चुकी है। पूर्ववर्ती छात्रों के अंक संबंधित स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे। शनिवार को डीईओ कार्यालय में स्कूलों के बीच इसे वितरित किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने कहा है कि पूर्ववर्ती छात्रों के भेजे गए अंक मार्क्स फ्वायल में भरते हुए अन्य परीक्षार्थियों के साथ ही 28 जनवरी तक स्कूल वापस डीईओ कार्यालय में जमा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...