पाकुड़, अप्रैल 29 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को मैट्रिक परीक्षा के जिला टॉप 10 की सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद गुप्ता और अंचलाधिकारी औसफ अहमद खां ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रखंड की टॉपर स्वीटी कुमारी (जिला 7वां स्थान), माला कुमारी (जिला 8वां स्थान) और गौर मंडल (जिला 10वां स्थान) को प्रोत्साहित करते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीडीओ प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अमड़ापाड़ा के बच्चों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। सीओ औसफ अहमद खां ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.