जामताड़ा, जनवरी 28 -- मैट्रिक के छात्र अभिजीत का संदेहास्पद अपहरण बना चर्चा का विषय कुंडहित, प्रतिनिधि। अपहरण की एक अजब कहानी सामने आई है। जब चार लोग मिलकर मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी कर रहे एक बच्चे को साइकिल सहित उठा लेते हैं और 30 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ देते हैं। यह घटना 27 जनवरी की शाम 6:00 बजे के आसपास कुंडडित प्रखंड के बागडेहरी थाना अंतर्गत लायकापुर गांव में घटित हुई। लायकापुर गांव निवासी सेवानिवृत्ति प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाशपति पातर के भाई निखिल पातर का पुत्र अभिजीत पातर शाम को गांव के बाहर मुख्य सड़क के पास स्थित तालाब गया था। लौटते समय बागडेहरी-कुंडहित मुख्य मार्ग पर खड़े एक सफेद रंग के पिकअप वाहन के पास चार लोगों ने जबरन उसे साइकिल सहित उठा लिया और उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.