मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्य परीक्षा का आवेदन भरने से वंचित रह गए छात्र सात अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे। मैट्रिक विशेष परीक्षा के लिए इस तिथि तक आवेदन करने का निर्देश बिहार बोर्ड ने दिया है। मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषय में अनुपस्थित रहे छात्रों को भी अपवादस्वरूप इस विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका बोर्ड की ओर से दिया गया है। मुख्य परीक्षा की तरह ही इन्हें रिजल्ट में सभी सुविधा मिलेगी। जिले में दो हजार से अधिक बच्चे आवेदन नहीं करने के साथ अन्य कारणों से परीक्षा देने से वंचित हो गए थे।कंपार्टमेंटल के साथ ही विशेष परीक्षा का भी फॉर्म भरवाया जा रहा है। दोनों का फॉर्म अलग-अलग है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि विशेष परीक्षा में सत्र 2023-24 और 24-25 के पंजीकृत वैसे परीक्षार्थी जो परीक्षा में शामिल होकर अनुती...