धनबाद, जून 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जैक आयोजित मैट्रिक की मार्क्सशीट गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गई। मॉर्क्सशीट मिलने के बाद स्कूलों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार से स्कूलों के बीच मार्क्सशीट समेत अन्य सर्टिफिकेट का वितरण होगा। संभावना है कि स्कूलों में शनिवार से ही मिलना शुरू हो जाएगा। मैट्रिक पास छात्र-छात्राएं मार्क्सशीट आने का इंतजार कर रहे थे। ओरिजनल सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण एसएलसी जारी नहीं किया जा रहा था। इस कारण 11वीं कक्षा में नामांकन भी नहीं हो रहा था। अब 11वीं कक्षा में नामांकन में तेजी आएगी। वहीं आकांक्षा परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन भी रांची में हो सकेगा। यह भी पढ़ें- मैट्रिक मार्क्सशीट आया नहीं, कैसे लें आकांक्षा में नामांकन वहीं अब इंटर पास छात्र-छात्राओं को मार्क्सशीट ...