औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- प्रखंड के राजकीय कृत उच्च विद्यालय कुटुंबा में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रिंस कुमार को मेडल, ट्रॉफी और अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया, जिनकी प्रेरणा और सहयोग को प्रिंस ने अपनी सफलता का आधार बताया। प्रिंस ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और अनुशासन ही उसकी सफलता की कुंजी रहे। विद्यालय के अन्य सफल छात्र रोहित कुमार और ऋषभ कुमार को भी डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों छात्रों को भी बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ. रामकिशोर ने की तथा संचालन चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया। मुख्य अतिथि बीडीओ प्रियांशु बसु ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.