गढ़वा, फरवरी 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत परीक्षा देने जा रहे एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित छात्र की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानांतर्गत बनसानी के माईधिया टोला निवासी सीमा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार 13 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे टेंपो से गर्ल्स हाई स्कूल भवनाथपुर परीक्षा देने जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में नीतीश यादव, राहुल कुमार, रोहित कुमार, नवनीत यादव, राजू यादव, सूर्य देव यादव और शिवपूजन यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.