गोड्डा, अप्रैल 25 -- महगामा प्रतिनिधि। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड क्षेत्र की छात्रा शायमा नाज को प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में भव्य रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। इस दौरान शिक्षकों ने शायमा नाज को फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।समारोह में प्रधानाध्यापक शम्स परवेज, शिक्षक असलम आजाद सहित अन्य शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने शायमा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह भी पढ़ें- बस चालक के बेटे रामानंद ने 95.20 अंक हासिल कर बना घाघरा टॉपर प्रधानाध्यापक ने कहा कि शायमा की सफलता ...