मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ाने के समय 16 वर्षीय मैट्रिक की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में ट्यूशन शिक्षक मो. सितारे को दोषी करार दिया गया है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने गुरुवार को उसे दोषी ठहराया। सजा की बिंदू पर 30 अप्रैल को सुनवाई होगी। मामले में विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष पांच गवाहों को पेश किया।छात्रा के आवेदन पर पिछले वर्ष 27 अप्रैल को कटरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा था कि वह मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- भद्दे कमेंट्स किए, गलत जगह टच किया; लॉ छात्र ने प्रोफेसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप गांव का मो. सितारे उसे ट्यूशन पढ़ाता था। पढ़ाई के दौरान मो. सितारे उस...