मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक की कॉपियों की स्क्रूटनी जिले में शुक्रवार से शुरू हो गई। जिले में छह केंद्रों पर 27 अप्रैल से पहले इसे खत्म कर लेना है। इंटर की कॉपियों की स्क्रूटनी 27 अप्रैल से शुरू होगी। जिले में किसी केंद्र पर 300 तो कहीं 500 की संख्या में कॉपियां भेजी गई है।बोर्ड ने निर्देश दिया है कि यदि अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई प्रश्न या खण्ड अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कई प्रयोगों के लिए भी याद रखी जाएगी इस साल की बोर्ड परीक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते है...