अररिया, अप्रैल 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए विशेष एवं कंर्पामेंटल परीक्षा के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलदाहा के प्रधानाध्यापक तारा नन्द चौधरी ने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए वैसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जो किसी एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं या फिर प्राप्त अंक सुधारना चाह रहे हैं। वहीं विशेष परीक्षा के लिए आवेदन वैसे विद्यार्थी भर सकते हैं जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा अंतिम अप्रैल या मई के प्रथम सप्ताह में आयोजित हो सकती है। जबकि रिजल्ट 31 मई तक जारी हो सकता है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.