सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास करने वाले वैसे छात्र-छात्राएं जिनके सर्टिफिकेट गुम हो गए हैं या उनके नाम, जन्मतिथि में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, उनके लिए यह खबर बेहद अहम है। जैक की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट में सुधार या नया सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए 30 जून, 2026 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद जैक की ओर से सर्टिफिकेट में सुधार या नया सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। सुधार के लिए कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- मैट्रिक और इंटर सर्टिफिकेट में सुधार का आखिरी मौका, 30 जून तक, करें आवेदन जिसमें स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक से शैक्षणिक दस्तावेजों को सत्यापित अवश्य करवाएं...