गोपालगंज, अप्रैल 7 -- उचकागांव, एक संवाददाता। प्रखंड के पेंदुला खास स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि आज के प्रतियोगी युग में शिक्षा ही एकमात्र ऐसा अस्त्र है, जिससे आप गरीबी और पिछड़ेपन को मात दे सकते हैं। पेंदुला खास जैसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का प्रथम श्रेणी में आना यह दर्शाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। प्रभारी बीईओ प्रेम हलधर ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि केवल परीक्षा पास करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि प्राप्त ज्ञान का उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.