भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने का एक और अवसर दिया है। समिति ने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी है। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपलब्ध होगी, जिनका किसी कारणवश निर्धारित समय में पंजीकरण नहीं हो सका था। समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिन विद्यार्थियों का आवेदन पहले ही भरा जा चुका है, लेकिन उनका हस्ताक्षरित घोषणापत्र अब तक अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें भी 22 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी आवेदन केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी और आधार संख्या देना अन...