मुंगेर, अप्रैल 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, महमदपुर तारापुर में वर्ष 2026 की इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कंचनलता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सातवां स्थान हासिल करने वाले देवराज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, मैट्रिक की गर्ल्स टॉपर संध्या सिन्हा (431 अंक) को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में अभिनव कुमार (399 अंक) एवं गर्ल्स टॉपर सुहानी प्रिया (358 अंक), जबकि कला संकाय में अंकुश कुमार (380 अंक) एवं गर्ल्स टॉपर चंचल कुमारी (350 अंक) को भी अतिथियों द्वारा मोमेंटो और पुरस्कार प्रदान कर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.