रांची, मई 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्लस टू उच्च विद्यालय लांदुपडीह में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मैट्रिक में सुबोध पुरान और सरस्वती कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट कला संकाय से अमित कुमार महतो और सुनील मुखियार, विज्ञान संकाय से सुप्रिया मुंडा और राहुल स्वांसी तथा वाणिज्य संकाय से प्रियंका कुमारी और कशिश कुमारी को सम्मान मिला। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रूबेल लकड़ा, सुनील कुमार, राहुल कुमार, विवेक कुमार, बिंदेश्वर महतो, सुधीर कुमार प्रमाणिक, सोमनाथ, नमिता कुमारी, संतोष , रविना, उमाकांत स्वांसी, दिलीप कुमार, अशोक, पीतांबर, बलराम, परेश, दीपक, मनीष आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेंगाबाद प्लस टू हा...