सराईकेला, फरवरी 5 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला -खरसावां जिला में झारखंड अधिविद परिषद रांची की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन 84 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे । वहीं 12452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी । जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए सभी 42 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी एवं कोर ए विषय की परीक्षा आयोजित की गई । जिसमे 11610 परीक्षार्थियों में से 11552 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । वहीं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 30 परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया । परीक्षा में 926 परीक्षार्थियो...