दुमका, मार्च 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है। दुमका जिले में 4 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, वहीं शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुमका जैक के क्षेत्रीय कार्यालय के विशेष कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दुमका शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र के लिए शास्त्री स्मारक माध्यमिक विद्यालय दुमका और संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुमका को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.