अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांगण में पं.रामदेनी तिवारी 'द्विजदेनी' क्लब द्वारा सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली सात छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव एवं संचालन विनोद कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर प्लस-टू ली अकादमी की इंटर छात्रा साईमा परवीन और इकरा कोचिंग सेंटर की छात्राएं कशिश कुमारी, रुपाली कुमारी और नरगिस खान के साथ-साथ मैट्रिक की छात्राएं जैनब परवीन,आफरीन परवीन और शिफा परवीन को सम्मानित किया गया। छात्राओं को क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.