चतरा, मई 8 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना चतरा अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.