मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों में कर सकेंगे सुधार
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिब्यू। झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों में सुधार किया जा सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल से मैट्रिक-इंटरमीडिएट करने वाले छात्र-छात्रा त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है। इसमें झारखंड गठन होने के बाद से 2024 तक के दस्तावेजों में अगर त्रुटि है तो इसमें सुधार के लिए आवेदन दिया जा सकेगा। अंक पत्र, रजिस्ट्रेशन, प्रवजन प्रमाणपत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र में हुई त्रुटि में सुधार कर सकेंगे। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में प्रमाणपत्रों की त्रुटि को सुधारा जा रहा है। इसके कारण जैक में आवेदन करने के लिए भीड़ बढ़ गई है। लोगों की सहूलियत के लिए जैक ने 31 दिसंबर तक की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.