हजारीबाग, जून 1 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।प्रखंड के नरकी पंचायत भवन सभागार में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मैट्रिक और इंटर के सफल होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने कैरियर को लेकर अनेक प्रश्न किए। प्रशिक्षकों ने कैरियर को लेकर बेहतर सुझाव दिए। मैट्रिक में 464 अंक लाने पर बेबी कुमारी तथा गणेश कुमार महतो ने 385 अंक लाने पर पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक डिलेश्वर कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा से बच्चों को जोड़ने के लिए उनके मनोबल को बढ़ाना बहुत जरूरी है। अगर बच्चे का मनोबल हमेशा सकारात्मक रहे तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता ग्रेट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइ...