औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के बाबू अमौना में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरडीहा के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बनवारी जनता मदन उच्च विद्यालय केरा के प्रभारी बशिष्ठ मुनि पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान स्कूल टॉपर अंशु कुमारी, शुभम कुमार, ओम कुमार, अजीत कुमार एवं अनिशा कुमारी सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, मेडल, मोमेंटो, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से निरंतर प्रयास करते रहने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। विद्यालय के निदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.