पटना, अप्रैल 1 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए पोर्टल सक्रिय हो चुका है। परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थी संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए सात अप्रैल तक समिति की वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com या https://biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रति विषय 120 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि स्क्रूटिनी तीन बिंदुओं पर निर्धारित होगी। यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के जोड़ में कोई त्रुटि होगी तो उसमें सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्त अंकों में...