देवघर, सितम्बर 6 -- सारठ प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन को सम्मानित किया गया। वार्डन करुणा राय ने बताया कि शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 में विद्यालय के छत्राओं द्वारा बेहतर रिजल्ट करने की उपलब्धि के लिए डीईओ द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्हें आगे भी विद्यालय के बेहतर संचालन व पठन-पाठन के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्मान के लिए वार्डन ने सभी पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया। कहा कि ऐसे सम्मान से विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों का हौसला बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के सभी 5.80 लाख शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने भेजा पत्र कहा कि आगे भी विद्यालय द्वारा और बेहतर प्रदर...