नवादा, अगस्त 29 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 16 सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके साथ ही डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार और हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करने का भी मौका दिया गया है। इससे पहले डमी सुधार की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित थी। 28 अगस्त से 16 सितंबर तक संबंधित इंटर स्कूलों के प्रधान डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों के हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र को भी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी इसी अवधि में संचालित होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र युक्त डमी रजिस्ट्रेश...