भागलपुर, दिसम्बर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्कूलों में क्रैश कोर्स का आयोजन शुरू कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सिलेबस के आधार पर सरकारी हाई व इंटर स्कूलों में वस्तुनिष्ठ, लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्नों का रिवीजन कराया जा रहा है। वहीं मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समिति द्वारा जारी डमी या मॉडल पेपर से अभ्यास कराया जा रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को प्रथम श्रेणी में सफलता दिलाना है। डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता विनय कुमार सुमन ने बताया कि स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्स की पुनरावृत्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.