लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। तीन फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए निर्धारित कुल 18 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अनुमण्डल दंडाधिकारी, लोहरदगा अमित कुमार द्वारा धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 निषेधाज्ञा परीक्षा अवधि में लागू की है।किस्को प्रखंड में एसएस हाई स्कूल किस्को, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, किस्को, इंटर कॉलेज किस्को, कुडू प्रखंड में गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल हाई स्कूल, माराडीह, कुडू, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, कुडू, संत चार्ल्स हाई स्कूल, जांगी, कुडू, कैरो प्रखंड में डॉ अनुग्रह नारायण हाई स्कूल कैरो और गवर्नमेंट अपग्रेडेड उर्दू हाई स्कूल गाराडीह, सदर प्रखंड लोहरदगा में एमएलए महिला इंटर कॉलेज, लोहरदगा, एसएएसवीएम हाई स्कूल, लोहरदगा, गवर्नमेंट हाई स्कूल, प्ल...