मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी तेज, 16 सितंबर तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म
कटिहार, सितम्बर 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित, स्वतंत्र, पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, समुन्नत और क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही से विद्यार्थियों का परीक्षा में शामिल होना प्रभावित हो सकता है।
अब विद्यालय स्तर पर होगा त्रुटि सुधार बोर्ड के निर्देशानुसार विद्यालय प्रधान अपनी लॉगिन आईडी से आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.