कटिहार, जून 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने की तैयारी कर रहे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। अब बोर्ड परीक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं में अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी की अनिवार्यता बढ़ा दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजीकरण, सूचीकरण और परीक्षा आवेदन के दौरान विद्यार्थियों की अपार आईडी दर्ज करना आवश्यक होगा। ऐसे में जिन छात्रों का अपार आईडी अभी तक नहीं बना है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों के यू-डायस प्लस कोड के साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा का अपार आईडी ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज किया जाएगा। इससे व...