कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट और विशेष परीक्षा-2026 के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। मैट्रिक परीक्षा के लिए विद्यार्थी तीन जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि इंटरमीडिएट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से सात जुलाई तक चलेगी। जैक की ओर से तिथियों की घोषणा के बाद कोडरमा जिले के विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं। जिन छात्रों को किसी विषय में कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी है अथवा अपने प्राप्तांक में सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए परीक्षा में शामिल होना है, वे निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विशेष परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है।विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जा रही है। परीक्षा स...