धनबाद, मार्च 13 -- जैक आयोजित मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए धनबाद में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जैक ने उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए धनबाद के विभिन्न स्कूलों, प्लस टू स्कूलों व इंटर कॉलेजों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति परीक्षक के रूप में की गई है। गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में परीक्षकों के बीच पत्र वितरित किया गया। देर शाम तक कार्यालय में भीड़ देखी गई। जानकारों का कहना है कि शुक्रवार को इनमें से कई परीक्षक संबंधित मूल्यांकन केंद्रों में योगदान देंगे। उसके बाद शनिवार से कॉपियों की जांच शुरू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.