आरा, अप्रैल 1 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 483 अंकों (96.6%) के साथ राज्य में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले रौशन कुमार को बुधवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगे की पढ़ाई के लिए टैबलेट भेंट किया गया। बिहिया के वार्ड नंबर नौ में आयोजित सम्मान समारोह में पार्षद लीलावती देवी और समाजसेवी अजय यादव ने रौशन की इस सफलता पर टैबलेट के साथ अंगवस्त्र देकर और माला पहना सम्मानित किया। रौशन भोजपुर जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। सम्मान पा भावुक रौशन ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य इंजीनियर बनकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना है। यह टैबलेट मेरी डिजिटल शिक्षा की राह आसान करेगा। अब मैं घर बैठे दुनिया के बेहतरीन संसाधनों से जुड़ सकूंगा। अजय यादव वर्तमान में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.