हल्द्वानी, मई 22 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। एमडी मेडिसन डॉ. भैसोड़ा को चिकित्सा क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल बागेश्वर में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रदीप पांडे ने डॉ. भैसोड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. भैसोड़ा के अनुभव और विशेषज्ञता से हल्द्वानी व समस्त कुमाऊँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ मिलेगा। उनके आने से मैट्रिक्स हॉस्पिटल की आईसीयू सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। अब मरीजों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, पीलिया और सांस की बीमारियों का आधुनिक इलाज मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- डॉ. भैसोड़ा ने मैट्रिक्स हॉस्पिटल में सेवाएं की ...