मुंगेर, मार्च 30 -- असरगंज। निज संवाददाता असरगंज प्रखंड के रहमतपुर वासा गांव की 16 वर्षीय सुनील चौबे की पुत्री सांभवी ने 474 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। घर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर सांभवी को बधाई दी। सांभवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत मां ब्रजरानी विद्या मंदिर से प्राप्त की। जबकि उच्च शिक्षा रामानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलालाबाद से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को देते हुए उसने बताया कि वह प्रतिदिन 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। साथ ही उसने कोचिंग भी ज्वाइन की थी। पढ़ाई के दौरान उसने इंटरनेट का उपयोग किया। लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।सांभवी ने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने विद्यार्थियों को संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.